𝐈𝐬𝐥𝐚𝐦𝐢𝐜 𝐌𝐬𝐠 𝐎𝐟𝐟𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥's Post - Islamic Msg Official

Ads 720 x 90

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Your Ad Spot

الثلاثاء، 7 ديسمبر 2021

𝐈𝐬𝐥𝐚𝐦𝐢𝐜 𝐌𝐬𝐠 𝐎𝐟𝐟𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥's Post

*पैसे लेकर मुसलमान होने का हुक्म*

   *आज का सवाल नंबर - २६८५*

किसी नॉन मुस्लिम को पैसे की लालच देकर मुसलमान बनाया जाये तो अल्लाह के नज़दीक वह मुसलमान समझा जायेगा?

*जवाब*

حامدا و مصلیا مسلما

इस्लाम नाम है ज़बान से अल्लाह के एक होने और मुहम्मद सल्लल्लाहु अलयही वसल्लम के पैगम्बर (ईश्दूत)  होने का इक़रार करना और दिल से भी उसे सच जानना।
पैसे की लालच में आकर या जान जाने या पिटाई के डर की वजह से सिर्फ ज़बान से इस्लाम कबूल  कर लिया तो उस का ऐतिबार नहि। ऐसा शख्स मुसलमान नहीं है।

क़ुरान में अल्लाह फ़रमाते है, "*لَاۤ اِکْرَاہَ فِی الدِّیْنِ*"
दीने इस्लाम लाने के लिए ज़बरदस्ती की कोई गुंजाईश (इजाज़त) नही है।
(सुरह इ बक़रह आयत २५६)

दूसरी जगह पर अल्लाह फ़रमाते है,
*"یٰۤاَیُّہَا الرَّسُوْلُ لَا یَحْزُنْکَ الَّذِیْنَ یُسَارِعُوْنَ فِی الْکُفْرِ مِنَ الَّذِیْنَ قَالُوْۤا اٰمَنَّا بِاَفْوَاہِہِمْ وَ لَمْ تُؤْمِنْ قُلُوْبُہُمْ*
वह लोग जो ज़बान से इमान  लाते है और दिल से यक़ींन नहीं करते उन का और यहूदियों का कुफ्र की तरफ लोटना आप को गम में न डाले ।  (क्यूँ के वह मुसलमान ही नहि।)
सुरह माइदह आयत - ४१

इमान का तअल्लुक़ दिल से है । दिल की रज़ामंदी है या नहीं इस का ऊपर से पता नहीं चलता लिहाज़ा कोई पैसा लेकर या डर से दिखाने के लिए नमाज़ वगैरह इस्लाम की चीज़ो पर अमल करता हो तो भी अल्लाह के नज़दीक ऐसा शख्स मुसलमान नहीं गीना जायेगा । लिहाज़ा इस्लाम क़बूल करने में ज़बरदस्ती मुमकिन नहि।
    
و الله اعلم بالصواب
मुफ़्ती इमरान इस्माइल मेमन
उस्ताज़े दारुल उलूम रामपुरा, सूरत, गुजरात, इंडिया।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

Post Top Ad

Your Ad Spot